Search
Home » नेशनल » हिमाचल में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून:चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 54 सड़कें अब भी बंद; पढ़ें ताजा अपडेट – Heavy Rain Alert Issued For Himachal Pradesh For Four Days

हिमाचल में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून:चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 54 सड़कें अब भी बंद; पढ़ें ताजा अपडेट – Heavy Rain Alert Issued For Himachal Pradesh For Four Days

Share Now :

WhatsApp
Share This

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST

मौसम विभाग ने 31 अगस्त के लिए कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं एक सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 2 सितंबर को हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।


Heavy rain alert issued for Himachal Pradesh for four days

Himachal Weather
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताते हुए आगामी चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और हल्के बादलों के बीच धूप खिली, लेकिन महीने के अंतिम दिन से मौसम के फिर करवट लेने के संकेत हैं।


Published On

Leave a Comment

Other News