Search
Home » नेशनल » ₹53.72 लाख की लग्जरी एसयूवी में ऑडियो समस्या पर ₹1.5 लाख मुआवजा:कार बदलने और रिफंड की मांग खारिज – Faulty Audio In Rs 53 Lakh Suv: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout To Luxury Car Owner

₹53.72 लाख की लग्जरी एसयूवी में ऑडियो समस्या पर ₹1.5 लाख मुआवजा:कार बदलने और रिफंड की मांग खारिज – Faulty Audio In Rs 53 Lakh Suv: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout To Luxury Car Owner

Share Now :

WhatsApp
Share This

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma

Updated Thu, 10 Sep 2026 07:29 AM IST

53.72 लाख रुपये की एक नई लग्जरी एसयूवी में डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद ऑडियो सिस्टम की समस्या सामने आने के बाद मामला उपभोक्ता आयोग तक पहुंच गया। जानें पूरा मामला।


Faulty Audio in Rs 53 Lakh SUV: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout to Luxury Car Owner

Luxury Car Audio System Defect
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार

53.72 लाख रुपये की एक लग्जरी एसयूवी शोरूम से बाहर निकलते ही खराबी का शिकार हो गई। कार डिलीवरी के महज तीन दिनों के भीतर ही इसका ऑडियो सिस्टम काम करना बंद कर दिया। दिखने में छोटी लगने वाली स्पीकर की यह समस्या आगे चलकर कई वर्षों तक कानूनी लड़ाई में बदल गई। जिसमें कार को बदलने और पूरे पैसे रिफंड करने की मांग उठने लगी। पश्चिम बंगाल राज्य उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में आफ्टर-सेल्स सर्विस में कमी पाते हुए कार मालिक को 1.5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हालांकि कोर्ट ने पूरी गाड़ी बदलने या रिफंड देने की मांग को खारिज कर दिया है। 



 

Leave a Comment

Other News