Search
Home » नेशनल » बिहार:वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी – Bihar Education: Cm Samrat Choudhary Announces ₹461 Crore Grant For Aided Schools And Colleges

बिहार:वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी – Bihar Education: Cm Samrat Choudhary Announces ₹461 Crore Grant For Aided Schools And Colleges

Share Now :

WhatsApp
Share This

बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए कुल 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी करने की घोषणा की है।


कहां उपयोग में आयेगी यह राशि?


ख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस राशि का उपयोग संबंधित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों एवं साक्षर/गैर-शैक्षणिक कर्मियों के भुगतान के लिए किया जाएगा। अनुदान जारी होने से लंबे समय से भुगतान की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे।


सरकार का जोर किस बात पर?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों के हित में लगातार काम कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ शिक्षकों और कर्मियों की समस्याओं के समाधान पर भी सरकार का जोर है।


 

Leave a Comment

Other News