. {"_id":"6aaf411ef69a3c452c0afd14","slug":"salman-khan-health-update-bhaijaan-apologize-for-bigg-boss-20-promo-mistake-says-it-was-for-qazi-touqeer-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान: आधी रात भाईजान ने दी सफाई, बोले- 'मेरी सेहत बढ़िया है.
Salman Khan: 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे। अब भाईजान ने इस मामले में अपनी ओर से अपडेट शेयर किया है। जानिए क्या था असल मामला।. बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला. विस्तार.
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में सलमान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एपिसोड के दौरान ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। लेकिन इस बीच सलमान को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे। इसके बाद उनके फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की थी। अब इस मामले पर खुद एक्टर ने बयान शेयर किया है।. शो के बीच सलमान को क्या हुआ था?. दरअसल, शो के दौरान सलमान सभी कंटेस्टेंट से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द होने लगा और सलमान सीने पर हाथ रखकर वहीं बैठ गए। इस बीच सलमान काफी दर्द में नजर आए। इसके बाद डॉक्टर को बुलाने की बात की गई। लेकिन इससे पहले ही सलमान दर्द की वजह से स्टेज पर ही लेट गए।. ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ.