Search
Home » नेशनल » Asian Games 2026 Live Updates:टेकबॉल के कांस्य पदक मुकाबले में हारीं क्विंसी डिसूजा, शूटिंग का मुकाबला जारी – Asian Games 2026 Live Updates, Day 1: India’s Medal Hunt Begins, Wushu Shooting Live Updates Cricket Semifinal

Asian Games 2026 Live Updates:टेकबॉल के कांस्य पदक मुकाबले में हारीं क्विंसी डिसूजा, शूटिंग का मुकाबला जारी – Asian Games 2026 Live Updates, Day 1: India’s Medal Hunt Begins, Wushu Shooting Live Updates Cricket Semifinal

Share Now :

WhatsApp
Share This

07:28 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सोनम मजबूत, विदारसा को दो खराब सीरीज का झटका

सोनम ने शुरुआत से ही इस स्पर्धा में शानदार स्तर बनाए रखा है। हालांकि, विदारसा विनोद की दो खराब सीरीज के कारण वह लगातार आठवें से 10वें स्थान के बीच बनी हुई हैं। फिलहाल चीन और दक्षिण कोरिया के निशानेबाजों का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। वहीं भारत और जापान तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में हैं। हालांकि, यह निशानेबाजी है और इस खेल में स्थिति बहुत तेजी से बदल सकती है। अभी मुकाबला बाकी है और एक अच्छी सीरीज तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।

07:26 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्विंसी-अनस उतरे

एकल में कांस्य पदक मुकाबला हारने के कुछ ही मिनट बाद भारत की क्विंसी डिसूजा एक और पदक की चुनौती के लिए वापस कोर्ट पर उतर गई हैं। इस बार वह टेकबॉल के मिश्रित युगल में मोहम्मद अनस बेग के साथ जोड़ी बनाकर खेल रही हैं। भारतीय जोड़ी का सामना वियतनाम की गुयेन/त्रिन्ह की जोड़ी से हो रहा है। क्विंसी कुछ ही देर पहले सीधे सेटों में हार के बाद कांस्य पदक से चूक गई थीं। मुकाबले के बाद वह भावुक भी नजर आईं। लेकिन अब उन्हें तुरंत खुद को संभालकर एक और दबाव वाले पदक मुकाबले में उतरना पड़ा है। एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर लगातार दो मुकाबलों के बीच इतनी जल्दी मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार करना बड़ी चुनौती होती है। क्विंसी के लिए अब मिश्रित युगल मुकाबला एक और पदक हासिल करने का मौका है।

07:13 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में क्या चल रहा है?

10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की अच्छी शुरुआत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। हालांकि सोनम मस्कर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं, लेकिन विदारसा विनोद की दूसरी सीरीज खराब रही, जिसके बाद वह खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। फिलहाल दक्षिण कोरिया और चीन क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक की स्थिति में हैं। हालांकि स्पर्धा खत्म होने तक स्थिति बदल सकती है। भारत की एलावेनिल वालारिवन ने अभी निशाना लगाना शुरू नहीं किया है। वह विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 2019 विश्व कप फाइनल की विजेता रह चुकी हैं।

 

07:07 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्विंसी हारीं

क्विंसी डिसूजा को टेकबॉल महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में हार मिली। उन्हें जापान की यूइना साकामोटो ने 12-11, 12-11 से हरा दिया। हालांकि, क्विंसी को अनस के साथ मिक्स्ड डबल्स के कांस्य पदक मुकाबले में भी हिस्सा लेना है। यह मैच थोड़ी देर में शुरू होगा। दूसरे सेट में शानदार शुरुआत के बावजूद भारत की क्विंसी डिसूजा को दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी जापान की साकामोटो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ क्विम्सी महिला टेकबॉल एकल में चौथे स्थान पर रहीं।

दूसरे सेट की शुरुआत से ही क्विंसी ने बढ़त बनाए रखी थी, लेकिन घरेलू खिलाड़ी साकामोटो ने उन पर जबरदस्त दबाव बनाया। उन्होंने कई मुश्किल कोण बनाते हुए मुकाबले में वापसी की। क्विंसी पदक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

06:50 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वुशू में 11वें स्थान पर रहे सुरज सिंह मयांगलमबाम

वुशू के चांगक्वान फाइनल में भारत के सुरज सिंह 11वें स्थान पर रहे और पदक नहीं जीत सके।

06:48 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्विंसी पहला सेट हारीं

टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा को पहले सेट में जापान की साकामोटो यूइना से 12-11 से हार मिली। एक वक्त स्कोर 11-11 से बराबर था और 12 पर सेट जीता जाता है, लेकिन साकामोटो जीत गईं। फिलहाल दूसरे सेट का खेल जारी है।

06:35 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कांस्य पदक के लिए क्विंसी का मुकाबला

भारत की क्विंसी डिसूजा महिला टेकबॉल के कांस्य पदक मुकाबले में उतर गई हैं। उनके सामने जापान की युइना सकामोटो हैं। क्विंसी की नजर इस मुकाबले को जीतकर एशियन गेम्स में भारत के लिए टेकबॉल का पहला पदक हासिल करने पर है।

06:34 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: आठवें स्थान पर सूरज

पुरुष चांगक्वान फाइनल में सूरज सिंह मयांगलंबम फिलहाल आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 9.683 अंक हासिल किए हैं। सूरज को मूवमेंट की गुणवत्ता के लिए 5 अंक, कुल प्रदर्शन के लिए 2.683 अंक और कठिनाई के स्तर के लिए 2 अंक मिले हैं।

06:30 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वालारिवन, विदारसा और सोनम एक्शन में

सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वालारिवन और विदारसा विनोद इस समय भारत के लिए 10 मीटर एयर राइफल में निशाना साध रही हैं। इस स्पर्धा में भारत को पदक के दावेदारों में माना जा रहा है। यह मुकाबला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के साथ-साथ टीम फाइनल भी है। यानी इस क्वालिफिकेशन राउंड में तीनों निशानेबाजों के संयुक्त स्कोर का इस्तेमाल टीम फाइनल के लिए किया जाएगा। वहीं, इस राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। व्यक्तिगत फाइनल दिन में बाद में खेला जाएगा। शूटिंग की पहली सीरीज के बाद सोनम उत्तम मस्कर चौथे और विदारसा विनोद पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, अभी कई निशानेबाजों का मुकाबला शुरू होना बाकी है। ऐसे में मौजूदा रैंकिंग में आगे बदलाव हो सकता है।

06:28 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग स्पर्धा शुरू

भारत के लिए आज की दूसरी स्पर्धा शुरू हो गई है। महिला 10 मीटर एयर राइफल में तीन भारतीय निशानेबाज हिस्सा ले रही हैं। इस स्पर्धा का कोई सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मुकाबले से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Leave a Comment

Other News