Search
Home » नेशनल » सलीम मर्चेंट:गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल – Salim Merchant Posted Photo Of Kamakhya Devi Guwahati Users Trolled Singer

सलीम मर्चेंट:गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल – Salim Merchant Posted Photo Of Kamakhya Devi Guwahati Users Trolled Singer

Share Now :

WhatsApp
Share This

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल में गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस हिंदू धर्मस्थल की यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कीं। मगर कुछ फैंस ने सलीम को ये तस्वीरें साझा करने के लिए ट्रोल कर दिया। 

सलीम ने पोस्ट में क्या लिखा? 

सलीम ने अपने इंस्टाग्राम पर मां कामाख्या मंदिर की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में वह किसी दोस्त के साथ मां कामाख्या मंदिर के सामने हाथ जोड़े खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ है और इसके साथ उन्होंने माता के मंदिर से मिलने वाली प्रसाद रूपी चुनरी को गले में लपेटा हुआ है।

इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, ‘शक्ति के चरणों में। ऊं ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्यै नमः ॥’ अपनी इस पोस्ट के जरिए सलीम ने माता के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की।

Leave a Comment

Other News