Search
Home » नेशनल » ‘अमेरिका जो आरोप लगा रहा, उसकी शुरुआत उसने खुद की’:यूएनजीए की बैठक से पहले अमेरिकी आरोपों पर तेहरान का पलटवार – Us Iran War: Most Accusations Describe Actions Us Itself Initiated Iran Hits Back At White House Ahead Of Unga

‘अमेरिका जो आरोप लगा रहा, उसकी शुरुआत उसने खुद की’:यूएनजीए की बैठक से पहले अमेरिकी आरोपों पर तेहरान का पलटवार – Us Iran War: Most Accusations Describe Actions Us Itself Initiated Iran Hits Back At White House Ahead Of Unga

Share Now :

WhatsApp
Share This

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की उच्चस्तरीय बैठक से ठीक पहले ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान ने शनिवार को व्हाइट हाउस पर तीखा पलटवार किया। ईरान ने कहा कि उस पर लगाए जा रहे ज्यादातर आरोप असल में उन कदमों को दर्शाते हैं, जिन्हें खुद अमेरिका ने शुरू किया, अंजाम दिया या फिर उनका समर्थन किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह बात कही। उन्होंने यह प्रतिक्रिया व्हाइट हाउस की तरफ से ईरान पर लगाए गए आरोपों की एक लंबी सूची के जवाब में दी।

इस्माइल  बघाई ने क्या कहा?

इस्माइल  बघाई ने कहा कि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने ईरान के खिलाफ आरोपों की एक लंबी फेहरिस्त जारी की है। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर आरोप सीधे तौर पर उन कामों से मेल खाते हैं, जो खुद अमेरिका ने शुरू किए, अंजाम दिया या जिनका समर्थन किया है। बघाई ने इसे सच्चाई से भागना और अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना बताया और कहा कि इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है।

फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक,  बघाई ने न्यूयॉर्क जाने वाले ईरानी अधिकारियों को भी सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि कोई ऐसा संकेत न जाए, जिसे दुश्मन देश ईरान की कमजोरी मान लें। प्रवक्ता ने यह भी साफ किया कि न्यूयॉर्क की यात्रा ईरानी राजनयिकों के लिए किसी भी तरह से आकर्षण का केंद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेना ईरान का अधिकार है और वे इस अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ईरान इस मंच का उपयोग अपने देश के लोगों के न्याय की आवाज को पूरी मजबूती से उठाने के लिए करेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने की थी टिप्पणी

इससे पहले, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने न्यूयॉर्क दौरे को लेकर ईरानी अधिकारियों पर टिप्पणी की थी। पिगॉट ने ‘एक्स’ पर आरोप लगाया था कि ईरानी अधिकारी संयुक्त राष्ट्र यात्रा का इस्तेमाल महंगे और लग्जरी सामानों की खरीदारी के लिए करना चाहते हैं। पिगॉट ने कहा कि वे ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरानी अधिकारी अपने देश की जनता की परेशानियों और दुखों से मिले पैसे से यह खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी

ईरानी प्रतिनिधिमंडल पर रहेंगी कुछ पाबंदियां

हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए ईरान के मुख्य प्रतिनिधिमंडल को वीजा की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा है कि इस प्रतिनिधिमंडल पर यात्रा से जुड़ी पाबंदियां रहेंगी और लग्जरी या अन्य सामान खरीदने पर रोक लागू रहेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क जाने वाले ईरान के इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र की 81वीं महासभा की उच्चस्तरीय बैठक 18 से 28 सितंबर तक न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में आयोजित हो रही है। दोनों देशों के बीच यह तीखी बयानबाजी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य और अन्य कई मामलों को लेकर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच मतभेद और तनाव काफी ज्यादा बढ़े हुए हैं।

Leave a Comment

Other News