Search
Home » नेशनल » एशियन गेम्स 2026:स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज – Smriti Mandhana Becomes Leading Run-scorer In Women’s T20is, Surpasses Suzie Bates Asian Games 2026

एशियन गेम्स 2026:स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज – Smriti Mandhana Becomes Leading Run-scorer In Women’s T20is, Surpasses Suzie Bates Asian Games 2026

Share Now :

WhatsApp
Share This

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए 4765 रन पूरे किए। मंधाना अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।


Smriti Mandhana Becomes Leading Run-Scorer in Women’s T20Is, Surpasses Suzie Bates asian games 2026

स्मृति मंधाना
– फोटो : BCCI Women



विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मंधाना 4765 रन के साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है। मंधाना ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ निशिन में जारी एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान हासिल की। मंधाना इस मैच में 19 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं।


Leave a Comment

Other News