Search
Home » नेशनल » आरएसएसबी:राजस्थान 4th ग्रेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अतिरिक्त चयनित छात्रों की सूची जारी, देखें डिटेल – Rssb Rajasthan 4th Grade Dv List 2026 Release Check Selected Candidates List And Required Documents

आरएसएसबी:राजस्थान 4th ग्रेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अतिरिक्त चयनित छात्रों की सूची जारी, देखें डिटेल – Rssb Rajasthan 4th Grade Dv List 2026 Release Check Selected Candidates List And Required Documents

Share Now :

WhatsApp
Share This

RSSB Rajasthan 4th Grade DV List 2026 Release Check Selected Candidates List and Required Documents

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती 2026
– फोटो : AI Generated

विस्तार

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की भर्ती प्रक्रिया के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी दस्तावेजों की जांच के लिए अतिरिक्त उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। यह सूची संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर संभाग के कार्यालय की ओर से जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में शामिल है, उन्हें तय तारीख पर दस्तावेजों की जांच के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर संबंधित सूचना और सूची देख सकते हैं।


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा?

चयनित अतिरिक्त उम्मीदवारों को 27 अक्तूबर 2026 को सुबह 9 बजे तक दस्तावेजों की जांच के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले पहुंचने की तैयारी कर लें और सभी जरूरी कागजात पहले ही जुटा लें। दस्तावेजों की जांच के दौरान भर्ती से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। सूचना में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2021 और 2022 के दस्तावेज सत्यापन के समय चयनित उम्मीदवारों के लिए 12 दिसंबर 2024 को जारी दिशा-निर्देश संख्या 19/2024 का भी उल्लेख किया गया है। इसलिए संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?


  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती या संबंधित सूचना वाले हिस्से को खोलें।

  •  राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के दस्तावेज सत्यापन से जुड़ा लिंक तलाशें।

  •  संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद सूची की पीडीएफ खुल जाएगी।

  •  पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।

  • सूची डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने जरूरी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लेकर जानी होंगी। इनमें पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र और शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा, भर्ती के विस्तृत आवेदन पत्र यानी डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी में मांगी गई जानकारी और प्रमाण-पत्र भी निर्धारित क्रम में जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी मूल अंकतालिकाएं और प्रमाण-पत्र साथ रखने चाहिए। दस्तावेजों में किसी तरह की कमी होने पर सत्यापन प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है। इसलिए जाने से पहले सभी कागजात एक बार जरूर जांच लें।

ई-आधार और आवेदन फॉर्म को लेकर क्या नियम हैं?

उम्मीदवारों के लिए ई-आधार की प्रति साथ लाना जरूरी बताया गया है। ई-आधार में क्यूआर कोड होना चाहिए। इसके साथ विस्तृत आवेदन पत्र और सभी जरूरी प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां निर्धारित क्रम में लगानी होंगी। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार किसी ठोस और अपरिहार्य कारण से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाया है, तो वह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकता है। उसमें सभी जरूरी जानकारी भरकर सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के नाम 100 रुपये का पोस्टल ऑर्डर और फॉर्म न भर पाने का कारण साथ लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। 

Published On

Leave a Comment

Other News