Search
Home » नेशनल » जॉर्डन का सीरिया में बड़ा हवाई हमला:चर्च पर हमले का बदला लेने का दावा, कई आतंकियों के मारे जाने की खबर – Jordan Launches Airstrikes In Syria Over Church Attack In Karak

जॉर्डन का सीरिया में बड़ा हवाई हमला:चर्च पर हमले का बदला लेने का दावा, कई आतंकियों के मारे जाने की खबर – Jordan Launches Airstrikes In Syria Over Church Attack In Karak

Share Now :

WhatsApp
Share This

Jordan Launches Airstrikes in Syria Over Church Attack in Karak

Breaking News
– फोटो : Amar Ujala

जॉर्डन की वायुसेना ने सीरिया में कुछ समूहों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। जॉर्डन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई पिछले शुक्रवार को कराक शहर में एक चर्च पर हुए हमले के जवाब में की गई। हालांकि, हमले में किन संगठनों को निशाना बनाया गया और सीरिया में किस जगह पर कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।


सरकारी मीडिया ने सोमवार को बताया कि इस अभियान में कथित आतंकवादी समूहों के कई सदस्य मारे गए और घायल हुए हैं। साथ ही, उनके कई वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया। 

सीरिया की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं

जॉर्डन की ओर से जारी जानकारी में हमले के लिए जिम्मेदार समूहों के नाम या हवाई हमलों का सटीक स्थान स्पष्ट नहीं किया गया। वहीं, इस मामले में सीरिया के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

खबर अपडेट हो रही है…

Published On

Leave a Comment

Other News