Search
Home » नेशनल » Anahat New Squash Champion:भारत की अनाहत सिंह जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं – Anahat New Squash Champion Young Girl Becomes Junior Squash World Champion First Indian To Win Title Know

Anahat New Squash Champion:भारत की अनाहत सिंह जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं – Anahat New Squash Champion Young Girl Becomes Junior Squash World Champion First Indian To Win Title Know

Share Now :

WhatsApp
Share This

Anahat New Squash Champion Young Girl becomes Junior Squash World Champion first Indian to win title know

अनाहत सिंह
– फोटो : एजेंसी-अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Anahat New Squash Champion: भारत की अनाहत सिंह ने जूनियर स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। अनाहत यह टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। फाइनल में अनाहत का सामना मिस्र की रुकय्या सालेम (दूसरी वरीय) से हुआ। कनाडा में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अनाहत ने रुकय्या को 11-3, 11-7, 11-9 से हराया। अनाहत की ये जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। ऐसा इसलिए क्योंकि 21 साल के बाद किसी भारतीय ने न केवल फाइनल में जगह बनाई, बल्कि देश को खिताब भी दिलाया।


18 वर्षीय अनाहत का विश्व चैंपियन बनना ऐतिहासिक क्यों?


  • ऐतिहासिक मुकाबला जीतने वाली भारत की पहली स्क्वैश खिलाड़ी।

  • विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में 21 साल बाद खेला भारत।

  • अनाहत से पहले 2005 में जोशना चिनप्पा फाइनल तक पहुंचीं थीं।

चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय, अभूतपूर्व उपलब्धि पर क्या बोले खेल मंत्री?

युवा सनसनी अनाहत की जीत के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें बधाई दी। फाइनल मुकाबले के अंतिम लम्हों का वीडियो एक्स हैंडल पर साझा करते हुए मांडविया ने लिखा, ‘इतिहास रचा गया! अनाहत सिंह को विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर हार्दिक बधाई ! यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।’

Published On

Leave a Comment

Other News