12:16 PM, 30-Jul-2026
किस सीट पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ?
- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 11.50% मतदान दर्ज किया गया।
- मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 14.24% मतदान दर्ज किया गया।
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब तक लगभग 32.53% मतदान दर्ज किया गया।
11:14 AM, 30-Jul-2026
मांजलपुर उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर, शुरुआती तीन घंटों में 6.06% हुआ मतदान
गुजरात की वडोदरा सीट के अंतर्गत आने वाली मांजलपुर विधानसभा पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 10 बजे तक शुरुआती तीन घंटों में यहां 6.06% मतदान दर्ज किया गया है। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने पूर्व पार्षद सतीश पटेल पर दांव लगाया है, तो वहीं कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को मैदान में उतारा है। इस क्षेत्र के कुल 2.19 लाख मतदाता आज इन दोनों नेताओं की किस्मत का फैसला ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं।
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कुल 62 स्थानों पर 260 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के लिए 100% लाइव वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर और होम वोटिंग जैसी विशेष सुविधाएं दी गई हैं, जबकि दो बूथ पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। वोटिंग प्रतिशत की जानकारी हर दो घंटे में अपडेट की जा रही है। 36 वर्षों से भाजपा का मजबूत गढ़ रही इस सीट पर आज डाले जा रहे वोटों की गिनती और नतीजे तीन अगस्त को सामने आएंगे।
11:09 AM, 30-Jul-2026
आपका मत महत्वपूर्ण, विकसित भारत बनाने में दें योगदान: नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका एक-एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है।
नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका एक-एक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता एक बार फिर विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करेगी तथा विकास की इस निरंतर यात्रा को नई शक्ति प्रदान करेगी।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं बांकीपुर, मांजलपुर और दतिया विधानसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं, विशेषकर युवाओं व मातृशक्ति से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।’
11:08 AM, 30-Jul-2026
मोहन यादव बोले-दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है आपका वोट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, ‘आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मत देकर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।’
10:49 AM, 30-Jul-2026
प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही यह चुनाव
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, ‘व्यवस्थित तरीके से जहां कहीं भी जनसुराज के लोगों ने टेबल लगाई है, ये लोग उसे पकड़ रहे हैं. पूरे बांकीपुर में दिख रहा है कि ये उपचुनाव भाजपा नहीं लड़ रही बल्कि पुलिस बल लड़ रहा है। लोगों के घरों में जाकर उन्हें रात से ही डराया जा रहा है, किसी को पकड़ा जा रहा है। यहां अनुमति के साथ जो (जन-सुराज के) टेबल लगे हुए हैं, वहां से लोगों को पकड़कर पुलिस ले गई है, इसलिए लोग उत्तेजित हो रहे हैं।’
10:45 AM, 30-Jul-2026
जिम्मेदारी पूर्वक करें मताधिकार का प्रयोग- CM सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर के मतदाताओं से ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर जागरूक मतदाता की भागीदारी से ही संभव है, इसलिए सभी नागरिक अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
10:42 AM, 30-Jul-2026
बांकीपुर उपचुनाव में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग
बांकीपुर में सुबह 9 बजे तक 4.61 % वोटिंग हुई है। यहां मुख्य लड़ाई राजद, भाजपा और जनसुराज के बीच मानी जा रही है.
10:34 AM, 30-Jul-2026
मांजलपुर उपचुनाव: वोट डालने के बाद बोले कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी-लोकतंत्र में मतदान आपका अधिकार
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी ने उपचुनाव के दौरान अपना वोट डालने के बाद आम जनता से बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में वोट देना हम सभी का अधिकार है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे भारी संख्या में निकलकर मतदान करें। आप जिसे चाहें उसे वोट दें, लेकिन अपना वोट जरूर डालें।’
#WATCH | Manjalpur Assembly by-election | Vadodara, Gujarat | Congress candidate Bhikhabhai Rabari says, “In a democracy, voting is a right for all of us. I also appeal to the public to turn out in large numbers to vote. Vote for whomever you wish, but do cast your vote…” https://t.co/bkKVv2Mfhv pic.twitter.com/uTWwZbdXMA
— ANI (@ANI) July 30, 2026
10:33 AM, 30-Jul-2026
बांकीपुर में वोट डालने के बाद बोले मंत्री अशोक चौधरी-मैदान में कोई मुकाबला ही नहीं
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी पत्नी नीता चौधरी के साथ पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव में अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया और कहा कि बांकीपुर सीट पर एनडीए का कोई वास्तविक मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हम जिस विचारधारा के साथ खड़े हैं, उसे मजबूती दे रहे हैं। बांकीपुर में दूर-दूर तक कोई टक्कर में नहीं है।
#WATCH | Bankipur Assembly Bypoll | Patna, Bihar: Bihar minister Ashok Choudhary and his wife Neeta Choudhary cast their votes for the Bankipur Assembly Bypoll.
Bihar government minister Ashok Chaudhary says, “We are giving strength to the ideology we stand by… There is no… pic.twitter.com/VmmNVMbOMb
— ANI (@ANI) July 30, 2026
10:09 AM, 30-Jul-2026
प्रशांत किशोर बोले-हम 200 फीसदी जीतेंगे
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि काफी समय बाद भाजपा ने कुछ अच्छा काम किया है; उन्होंने फर्जी वोटिंग रोकने के लिए ईपीआईसी कार्ड की सख्ती से जांच करने की मांग की है, हम इस कदम का स्वागत करते हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हम 200% जीतेंगे।




