Search
Home » नेशनल » Cwg 2026 Day 2 Live:भारतीय जिम्नास्ट पेश कर रहे चुनौती, तैराकी और पैरा तैराकी के हीट में मिली सफलता – Commonwealth Games 2026 Day 2 Live: Basketball Boxing Swimming Track Cycling Athletics Results News In Hindi

Cwg 2026 Day 2 Live:भारतीय जिम्नास्ट पेश कर रहे चुनौती, तैराकी और पैरा तैराकी के हीट में मिली सफलता – Commonwealth Games 2026 Day 2 Live: Basketball Boxing Swimming Track Cycling Athletics Results News In Hindi

Share Now :

WhatsApp
Share This

06:02 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: जिम्नास्टिक में दूसरे स्थान पर भारत

पुरुषों की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स टीम प्रतियोगिता में भारत ने अपनी शानदार शुरुआत जारी रखी और फ्लोर एक्सरसाइज तथा पोमेल हॉर्स रोटेशन के बाद कुल 63.500 अंक हासिल किए। भारतीय टीम फ्लोर पर 32.250 और पोमेल हॉर्स पर 31.250 अंकों के साथ दोनों अपरेटस में आगे है और लाइव स्टैंडिंग में सिंगापुर के बाद कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। व्यक्तिगत रूप से योगेश्वर सिंह ने पोमेल हॉर्स पर 11.100 अंक बनाए, जबकि तपन मोहंती ने 9.850 अंक हासिल किए।

05:52 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक की उम्मीद

पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुष लाइटवेट में भारत की ओर से परमजीत कुमार और अशोक कुछ ही देर में चुनौती पेश करेंगे। 

05:31 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: व्यक्तिगत वर्ग में भारतीयों का प्रदर्शन

भारत के जिम्नास्ट ने पुरुषों की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की है। तपन मोहंती ने फ्लोर एक्सरसाइज में 12.150 का स्कोर करके देश की चुनौती को आगे बढ़ाया है और वे लाइव स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर हैं। योगेश्वर सिंह 10.600 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर हैं, जबकि तापेश्वरनाथ दास 9.500 के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर हैं। भारतीय तिकड़ी के लिए अभी सिर्फ फ्लोर एक्सरसाइज पूरी हुई है, इसलिए जैसे-जैसे बाकी इवेंट्स होंगे, उनके पास रैंकिंग में ऊपर चढ़ने का अच्छा मौका है।

05:09 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: भारतीय जिम्नास्ट पेश कर रहे चुनौती

भारतीय जिम्नास्ट का मुकाबला जारी है और भारत के चार जिम्नास्ट चुनौती पेश कर रहे हैं। भारत की ओर से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं। 

04:09 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में

पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में श्रीहरि नटराज ने निराश किया और पांचवें स्थान पर रहे। हालांकि, वह अगले दौर के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे। हीट 4 में अपने अभियान की शुरुआत करने वाले नटराज ने 25.52 सैकेंड का समय लिया और वह अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे। इस इवेंट में शीर्ष 16 खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है जिसमें नटराज भी शामिल हैं। नटराज के पास भले ही फाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन वह हीट में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 12:30 बजे होगा।

03:57 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: जूडोका तुलिका मान को झटका

भारतीय अभियान को जूडोका तुलिका मान के राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के कारण झटका लगा है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली जूडो खिलाड़ी तुलिका मान को ग्लासगो में चल रहे गेम्स से हटा दिया गया है। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने पिछले 12 महीनों में तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी न दे पाने (वेयरअबाउट्स फेलियर) के कारण उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।

03:50 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: रवि तीसरे स्थान पर रहे

रवि ने हीट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में 57.10 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वह लीडर स्टीफन क्लेग से 0.53 सेकेंड पीछे रहे और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। अली इमाम भी 1:05.32 के समय के साथ अगले राउंड में पहुंच गए। वह लीडर से 8.75 सेकेंड पीछे रहे। इमाम आठवें स्थान पर रहे। 

03:44 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: पैरा तैराकी का मैच शुरू

पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट का मैच शुरू हो गया है। भारत की ओर से रवि और इमाम चुनौती पेश कर रहे हैं। 

03:36 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: फ्रीस्टाइल हीट में उतरेंगे रवि-इमाम

पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली उतरेंगे। ये मुकाबला अब से कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है। 

02:45 PM, 24-Jul-2026

CWG 2026 Day 2 Live: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ग्लास्गो गए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत हो रही है, ऐसे में मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी जोश, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन की भावना के साथ इन खेलों में हिस्सा लेंगे। हमारे खिलाड़ियों का हुनर और लगन हमेशा भारतीयों को प्रेरित करता है।

Published On

Leave a Comment

Other News