Search
Home » नेशनल » Cwg 2026 Day 4 Live:भारत के भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह ने जीता रजत, तैराकी टीम फाइनल में पहुंची – Commonwealth Games 2026 Day 4 Live: Mirabai Chanu Weightlifting Medals Tally Rishikant, Mirabai Chanu Updates

Cwg 2026 Day 4 Live:भारत के भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह ने जीता रजत, तैराकी टीम फाइनल में पहुंची – Commonwealth Games 2026 Day 4 Live: Mirabai Chanu Weightlifting Medals Tally Rishikant, Mirabai Chanu Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

05:09 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: तैराकी टीम फाइनल में

भारतीय टीम पुरुष चार गुणा 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के फाइनल में पहुंच गई है। धक्षण शशिकुमार, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की चौकड़ी ने अपने हीट में 7:39.48 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर और ओवरऑल छठे स्थान पर रही। इस स्पर्धा का फाइनल मैच आज देर रात भारतीय समयानुसार 1:56 बजे होगा। हीट में भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है और उससे देश को पदक आने की उम्मीद होगी। 

04:12 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: ऋषिकांता को रजत पदक

भारत ने भारोत्तोलन में 60 किलो ग्राम वर्ग में रजत पदक जीता है। ऋषिकांता सिंह क्लीन एंड जर्क में अपने बाकी दो अटैम्प्ट को पूरा नहीं कर सके और इस तरह ऋषिकांता सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया है। अपने दूसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 148 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 151 किलो का प्रयास दिया था, लेकिन पूरा नहीं कर सके। ऐसे में स्नैच का उनका बेस्ट 121 किलो और क्लीन एंड जर्क में 143 किलो मिलाकर 264 किलो का वजन और सिल्वर मेडल जीता। भारत का ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। पहला पदक झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता था। मलयेशिया के मोहम्मद अनिक ने 273 किलो कुल वजन उठाकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नैच में 121 किलो वजन और क्लीन एंड जर्क में 152 किलो का बेस्ट वजन उठाया। ये दोनों गेम्स रिकॉर्ड है। कुल 273 किलो का वजन भी राष्ट्रमंडल खेलों का का गेम्स रिकॉर्ड है।

03:58 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: क्लीन एंड जर्क में ऋषिकांता का अटैम्प्ट

ऋषिकांता सिंह ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 143 किलो का वजन उठाया। इस राउंड में भी तीन अटैम्प्ट मिलते हैं। यानी दो और अटैम्प्ट बाकी हैं। स्नैच में उनका बेस्ट 121 किलो रहा था। यानी वह कुल वजन 264 किलो का वजन उठा चुके हैं।

03:04 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हुए

ऋषिकांता सिंह के तीन अटैम्प्ट हो चुके हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। उन्हें मलयेशिया के मोहम्मद अनिक से कड़ी टक्कर मिल रही है। अनिक ने भी पहले अटैम्प्ट में 116 किलो, दूसरे अटैम्प्ट में 119 किलो और तीसरे अटैम्प्ट में 121 किलो का वजन उठाया। स्नैच राउंड से बेस्ट अटैम्प्ट को माना जाता है। यानी ऋषिकांता और अनिक 121-121 किलो के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ दूसरे राउंड में पहुंचे। अब क्लीन एंड जर्क राउंड होगा। स्नैच के बेस्ट अटैम्प्ट और क्लीन एंड जर्क के बेस्ट अटैम्प्ट को मिलाकर वजन कैलकुलेट किया जाएगा और सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले को स्वर्ण पदक मिलेगा। 

02:22 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: ऋषिकांत का मुकाबला जारी

भारत के स्टार भारोत्तोलक 60 किग्रा वर्ग में अपना मुकाबला खेल रहे हैं। उनसे स्वर्ण पदक की आस है। उनके नाम अहमदाबाद में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड है। 

01:17 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: राष्ट्रमंडल खेल 2026: चौथे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
दोपहर 1:00 बजे लॉन बॉल्स (महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले) रूपा रानी टिर्की/पिंकी सिंह बनाम नामीबिया
दोपहर 2:00 बजे भारोत्तोलन (पुरुष 60 किग्रा फाइनल) ऋषिकांत सिंह (मेडल इवेंट)
शाम 4:30 बजे जिम्नास्टिक्स (पुरुष ऑल-अराउंड फाइनल) तपन मोहंती, योगेश्वर सिंह (मेडल इवेंट)
शाम 4:39 बजे तैराकी (4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट) श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा, धक्षण शशिकुमार
शाम 5:30 बजे भारोत्तोलन (महिला 48 किग्रा फाइनल) मीराबाई चानू (मेडल इवेंट)
शाम 7:15 बजे लॉन बॉल्स (पुरुष एकल सेक्शनल प्ले) पुतुल सोनोवाल बनाम शॉन जेम्स पार्निस
रात 10:05 बजे लॉन बॉल्स (महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले) भारत बनाम इंग्लैंड
रात 10:45 बजे बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा राउंड ऑफ 16) प्रीति पवार बनाम डेबरा मटेनजे
रात 11:00 बजे भारोत्तोलन (पुरुष 65 किग्रा फाइनल) राजा मथुपंडी (मेडल इवेंट)
रात 11:45 बजे बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 16) जादूमणि सिंह बनाम सुमामा रहमान (पाकिस्तान)
रात 12:45 बजे (27 जुलाई) बॉक्सिंग (पुरुष 65 किग्रा राउंड ऑफ 16) आदित्य प्रताप यादव बनाम नूहू बैटे
रात 1:56 बजे

(क्वालिफाई करने पर)

तैराकी (4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल) भारतीय टीम (मेडल इवेंट)

01:15 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: तैराकी में रिले टीम पर नजर

तैराकी में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और धक्षन शशिकुमार की भारतीय टीम पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट में उतरेगी। यदि टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो देर रात पदक की दौड़ में भी नजर आएगी।

01:15 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: बॉक्सिंग में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेगी नजर

बॉक्सिंग में भारत के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। महिला 54 किग्रा वर्ग में प्रीति अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं पुरुष 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह मंडेन्गबाम का मुकाबला पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा, जिस पर सभी की निगाहें रहेंगी। इसके अलावा आदित्य प्रताप यादव भी पुरुष 65 किग्रा वर्ग में रिंग में उतरेंगे।

01:15 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: मीराबाई चानू पर होंगी सबकी निगाहें

भारोत्तोलन में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मीराबाई चानू होंगी। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अब ग्लास्गो में वह लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर अपनी शानदार विरासत को और मजबूत करना चाहेंगी। इसके अलावा ऋषिकांत सिंह और राजा मथुपंडी भी अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतने की कोशिश करेंगे।

01:09 PM, 26-Jul-2026

CWG 2026 Day 4 Live: भारत के भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह ने जीता रजत, तैराकी टीम फाइनल में पहुंची

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन है। भारतीय टीम अभी तक एक ही पदक जीत पाई है और आज पांच पदक दांव पर हैं। मीराबाई समेत भारोत्तोलक आज चुनौती पेश करेंगे। वहीं, बॉक्सिंग में जादूमणि पाकिस्तान के मुक्केबाज से भिड़ेंगे।

Published On

Leave a Comment

Other News