Search
Home » नेशनल » Delhi Building Collapse Live:एमसीडी एक्शन में, आज गिराई जाएगी बगल की कमजोर इमारत; पीजी खाली कर रहे छात्र – Delhi Building Collapse Live Mcd Swings Into Action After Satya Niketan Incident

Delhi Building Collapse Live:एमसीडी एक्शन में, आज गिराई जाएगी बगल की कमजोर इमारत; पीजी खाली कर रहे छात्र – Delhi Building Collapse Live Mcd Swings Into Action After Satya Niketan Incident

Share Now :

WhatsApp
Share This

09:21 AM, 09-Sep-2026

लता पीजी को आज गिराया जाएगा

हॉस्टल डेज पीजी से लगे कनक लता पीजी को आज गिराया जाएगा। इमारत की हालत काफी जर्जर है। इस कारण सोमवार रात से इमारत को टिकाए रखने के लिए लोहे के गार्डर लगाए गए हैं।

09:14 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन में आज गिराई जाएगी हादसे में क्षतिग्रस्त इमारत

सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद उसके बगल की क्षतिग्रस्त इमारत को भी अब ध्वस्त किया जाएगा। एमसीडी बुधवार को इस खतरनाक घोषित इमारत को गिराने की कार्रवाई करेगी। एमसीडी ने इमारत को खाली करा लिया और इसमें बने पीजी में रह रहे बच्चों का सामान बाहर निकालकर उन्हें सौंप दिया।

09:04 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग

6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग की तस्वीरें। इस इमारत को गिराने का काम सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। 6 सितंबर को इमारत गिरने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।

08:38 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी सख्त

सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को सात संपत्तियों पर कार्रवाई के बाद मंगलवार को उसने 17 संपत्तियों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। वहीं, पांच संपत्तियां सील करने के साथ 15 के ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। इन संपत्तियों में मानसून से पहले किए गए सर्वे में खतरनाक पाई गई संपत्तियां भी शामिल है।

08:36 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन हादसे के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने पीजी नीति लागू करने का फैसला किया है। जल्द इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। नीति के तहत पीजी चलाने के लिए लाइसेंस जरूरी होगा।

मंगलवार को शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में पीजी और किराये के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सूद ने कहा कि एक से दो महीने के भीतर इस नीति को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

08:32 AM, 09-Sep-2026

सत्य निकेतन इलाके में छात्र अपने पीजी खाली कर रहे

साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में, जहां 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, वहां से छात्र अपने पीजी खाली कर रहे हैं।

08:24 AM, 09-Sep-2026

Delhi Building Collapse Live: एमसीडी एक्शन में, आज गिराई जाएगी बगल की कमजोर इमारत; पीजी खाली कर रहे छात्र

6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल में मौजूद कमजोर इमारत को आज गिराया जाएगा।

Published On

Leave a Comment

Other News