Search
Home » नेशनल » Delhi Building Collapse Live:सत्य निकेतन में गिरी चार मंजिला इमारत, अब तक पांच की मौत; न्यायिक जांच के आदेश – Delhi Building Collapse Live Updates Building Collapses In Satya Niketan Students Trapped Rescue Operation

Delhi Building Collapse Live:सत्य निकेतन में गिरी चार मंजिला इमारत, अब तक पांच की मौत; न्यायिक जांच के आदेश – Delhi Building Collapse Live Updates Building Collapses In Satya Niketan Students Trapped Rescue Operation

Share Now :

WhatsApp
Share This

02:21 AM, 07-Sep-2026

इन धाराओं में केस दर्ज

हादसे के समय  ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके चलते इमारत गिर गई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इन धाराओं में मामला दर्ज किया है…

  • 105 बीएनएस गैर-इरादतन हत्या
  • 290 बीएनएस इमारतों को गिराने, मरम्मत करने या निर्माण करने के दौरान किए गए लापरवाही भरे आचरण से संबंधित
  • 125 बीएनएस ऐसे किसी भी कार्य से संबंधित है जो लापरवाही या जल्दबाजी (उतावलेपन) के कारण दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है

02:21 AM, 07-Sep-2026

सत्या निकेतन दुर्घटना: गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज

सत्य निकेतन मामले में दिल्ली पुलिस ने हॉस्टल मालिक आनंद बंसल के भाई हरिराम बंसल के खिलाफ साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है। बिल्डिंग हादसे में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ है। केस में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह इमारत पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी।

02:17 AM, 07-Sep-2026

मलबे से कुल 12 लोग निकले गए, पांच की जा चुकी जान

मलबे से अब तक कुल 12 लोग निकले गए हैं। इनमे 5 की मौत हो गई है। 7 घायल हैं। घायल 6 में से  छात्र अभिषेक, नीरज, असगर अली, अयान और आदित्य इर एक अन्य हैं। ये सभी एम्स ट्रॉमा सेंटर  में भर्ती है। इनकी हालात  स्थिर है। दो मजदूर हैं। अज्ञात छात्र आरआर हॉस्पिटल  मैं भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। एक मृतक छात्र की पहचान युवराज के रूप में हुई है ।  उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में मृत अवस्था में लाया गया था। एक अज्ञात  मजदूर को भी एम्स ट्रॉमा सेंटर में मृत अवस्था में लाया गया। बाकी मरने वालों की देर रात क पहचान नहीं हो पाई थी।

01:46 AM, 07-Sep-2026

विपक्ष को नसीहत

दिल्ली भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत चौधरी ने कहा कि हालात काफी गंभीर हैं; लगभग 11 लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है। बड़ी संख्या में एम्बुलेंस और डॉक्टर मौजूद हैं। हमें बस यही उम्मीद है कि बच्चों को जल्द से जल्द बचाया जाए। हम दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि बचाव कार्य तेजी से हो ताकि सभी लोग अस्पताल पहुंचें, ठीक हों और सुरक्षित घर लौटें। मुख्यमंत्री लगातार बचाव कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ले रही हैं। दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों ही इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हमारा पूरा युवा मोर्चा, दोनों सरकारों के प्रतिनिधियों के साथ, यहीं मौजूद है। यह राजनीति का समय नहीं है। जो लोग प्रभावित हुए हैं, वे किसी के बच्चे हैं। राजनीति करने के बजाय, मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए… विपक्ष को ऐसा नहीं करना चाहिए; उन्हें एकजुट होकर साथ खड़ा होना चाहिए।

01:03 AM, 07-Sep-2026

सत्य निकेतन में लंगर


खाना खाते छात्र
– फोटो : अमर उजाला

सत्य निकेतन में हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। इस बीच शाम को कांग्रेस ने मौके पर खाना वितरित किया। घटना के बाद आस-पास के पीजी खाली करा लिए गए हैं और मेस भी बंद करा दी गई हैं। ऐसे में ही एनएसयूआई छात्रों ने वहां रहने वाले छात्रों के लिए खाने का प्रबंध किया।

 

12:39 AM, 07-Sep-2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में इमारत गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया- ‘बहुत दुख हुआ’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि वह यहां एक इमारत गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के लिए ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत दोपहर गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे करीब 15-20 लोगों को बचाने के लिए रात तक कई एजेंसियों का बचाव अभियान जारी रहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘X’ (पहले ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में इमारत गिरने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।

12:36 AM, 07-Sep-2026

कांग्रेस के हुड्डा भी विरोध स्थल पर

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उस जगह पहुंचे जहां NSUI के छात्र सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

12:33 AM, 07-Sep-2026

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में पहुंचे आप नेता सौरभ भारद्वाज, बयान 

सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद जहां छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां आप नेता पहुंचे। नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप विरोध-प्रदर्शन नहीं कर रही है; बल्कि छात्र अलग-अलग जगहों पर विरोध कर रहे हैं। यहां आप का छात्र विंग मौजूद है… उनकी सिर्फ दो मांगें हैं। छात्रों के लिए पीजी में रहने की सुविधा होनी चाहिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। सारी जमीन केंद्र सरकार की है। आप बाकी सबके लिए काम करते हैं, लेकिन जब तक आप उनके लिए हॉस्टल नहीं बनाते, तब तक यह उत्पीड़न और शोषण चलता रहेगा… जब तक हॉस्टल नहीं बनते, तब तक यह नहीं रुकेगा; तब तक सरकार को खुद उनकी PG की फीस देनी चाहिए। तभी सरकार को स्थिति की गंभीरता और आपातकालीन स्थिति का एहसास हुआ… साकेत में पीजी बिल्डिंग गिरने को शायद अभी दो महीने ही हुए हैं; वहां परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मारे गए थे। उस घटना पर किसने इस्तीफा दिया? क्या आपको सच में लगता है कि वे इस्तीफा देंगे?

12:02 AM, 07-Sep-2026

भाजपा विधायक ने सतर्कता के साथ दिया सियासी बयान

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हम इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं… NDRF की पूरी टीम, MCD कमिश्नर, मुख्य सचिव, LG, पुलिस कमिश्नर सहित सभी बड़े अधिकारी और संबंधित विभागों के लोग मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य के लिए बेहतरीन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उनके (कांग्रेस के) आरोपों से सच्चाई नहीं बदलेगी। जहां तक इमारतें बनने के समय की बात है तो चाहे डेढ़ साल पहले बनी हों या कभी भी- डेढ़ साल पहले आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में थी और हमने हाल ही में कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी संभाली है; उससे पहले कॉर्पोरेशन उनके नियंत्रण में था। अभी यह मुद्दा नहीं है। हमारा मुख्य मकसद अंदर फंसे छात्रों और मजदूरों को बचाना है। उन्हें बचाने के बाद, जो भी दोषी पाया जाएगा- चाहे वह MCD अधिकारी हों या इमारत का मालिक- उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

12:02 AM, 07-Sep-2026

नगर निगम ने दिखाए तेवर

चार मंजिल से ज्यादा ऊंची सभी अवैध इमारतों को तुरंत सील कर दिया जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ये आदेश तुरंत लागू होंगे। 

 

Published On

Leave a Comment

Other News