Search
Home » नेशनल » E20 Petrol:क्या ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम? जानें नियम और क्या है विशेषज्ञों की राय – Does Motor Insurance Cover E20 Petrol Engine Damage? Insurance Rules And Claims Explained

E20 Petrol:क्या ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम? जानें नियम और क्या है विशेषज्ञों की राय – Does Motor Insurance Cover E20 Petrol Engine Damage? Insurance Rules And Claims Explained

Share Now :

WhatsApp
Share This

देश में E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत ईथेनॉल मिश्रित ईंधन) के मानक ईंधन बनने के साथ ही पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिक एक अहम सवाल पूछ रहे हैं। अगर E20 ईंधन के इस्तेमाल से इंजन या फ्यूल सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, तो क्या कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी इसकी भरपाई करेगी?


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीमा कंपनियों, उद्योग विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि केवल E20 पेट्रोल का उपयोग करने से आपकी मोटर बीमा पॉलिसी रद्द या अमान्य नहीं होती है। हालांकि, क्लेम पास होगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि नुकसान किस वजह से हुआ है। न कि केवल इस बात पर कि आपने कौन सा ईंधन इस्तेमाल किया था।

Published On

Leave a Comment

Other News