Search
Home » नेशनल » Haridwar Kanwar Yatra:अनिशा बानो और तमन्ना मलिक ने उठाई कांवड़, भगवा चादर ओढ़ाकर महिलाओं का किया गया सम्मान – Haridwar Kanwar Yatra Anisha Bano And Tamanna Malik Collect Kanwar Water At Haridwar With Vedic Rituals

Haridwar Kanwar Yatra:अनिशा बानो और तमन्ना मलिक ने उठाई कांवड़, भगवा चादर ओढ़ाकर महिलाओं का किया गया सम्मान – Haridwar Kanwar Yatra Anisha Bano And Tamanna Malik Collect Kanwar Water At Haridwar With Vedic Rituals

Share Now :

WhatsApp
Share This

माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani

Updated Fri, 07 Aug 2026 12:56 PM IST

हरिद्वार धर्मनगरी में कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। आज दो मुस्लिम महिलाओं ने मां गंगा, भगवान भोलेनाथ और सनातन धर्म के जयकारों के बीच कांवड़ लेकर  गाजियाबाद के लिए प्रस्थान किया। 


Haridwar Kanwar Yatra Anisha Bano and Tamanna Malik Collect Kanwar Water at Haridwar with Vedic Rituals

हरिद्वार कांवड़ यात्रा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक



विस्तार

हरिद्वार के चंडीघाट स्थित गंगा तट पर कांवड़ यात्रा के दौरान एक अलग दृश्य देखने को मिला। मुस्लिम महिला अनिशा बानो और घर वापसी कर चुकी तमन्ना मलिक ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कांवड़ जल उठाया। इस दौरान दोनों महिलाओं का तिलक लगाकर भगवा चादर ओढ़ाकर सम्मान किया गया।


ये भी पढे़ं…गोशाला के पास मिला नवजात:  कोई न सुन पाए किलकारी इसलिए मुंह में ठूंस दी रबड़, समय पर मिलीं सांसें तो बची जिंदगी

अनिशा बानो को यथार्थ गीता और तमन्ना मलिक को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दृष्टिकोण पुस्तक भेंट की गई। इसके बाद दोनों ने मां गंगा, भगवान भोलेनाथ और सनातन धर्म के जयकारों के बीच गाजियाबाद के लिए प्रस्थान किया। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि सनातन धर्म की आस्था और परंपराओं से प्रेरित होकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।

Published On

Leave a Comment

Other News