Search
Home » नेशनल » Ind Vs Sl Live Score:दूसरी पारी में श्रीलंका को पहला झटका, सिराज ने उदारा को किया आउट; पासिंदु-कामिल क्रीज पर – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Match Scorecard Ball By Ball Updates

Ind Vs Sl Live Score:दूसरी पारी में श्रीलंका को पहला झटका, सिराज ने उदारा को किया आउट; पासिंदु-कामिल क्रीज पर – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Match Scorecard Ball By Ball Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

10:47 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को पहला झटका

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम को पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। सिराज ने लाहिरू उदारा को सारांश जैन के हाथों कैच कराया। उदारा तीन रन बना सके। फिलहाल पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिल मिशारा क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 200+ रन पीछे है। 

10:28 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलने उतरी

श्रीलंकाई टीम फॉलऑन खेलने उतरी है। भारत के पास पारी से इस मैच को जीतने का मौका है। टीम के पास अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है। श्रीलंका के ओपनर्स लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 

10:18 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका 290 पर ऑलआउट

श्रीलंका की पहली पारी 290 के स्कोर पर सिमट गई है। आज टीम ने आठ विकेट पर 265 रन से आगे खेलना शुरू किया और 25 रन बनाने में बाकी के दो विकेट गंवा दिए। सोनल दिनुषा के रूप में टीम को आखिरी झटका लगा। दिनुषा 162 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी। उसे इसके लिए 304 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत को अभी भी 213 रन की बढ़त हासिल है। 

श्रीलंका को आज दोनों झटके सारांश जैन ने दिए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों का खाता खोला। दिनुषा के अलावा सारांश ने लाहिरू कुमारा (12) को आउट किया था। ऋषभ पंत भी विकेटकीपर के तौर पर अपने रोल में वापस आ चुके हैं। इससे पहले तीसरे दिन तक श्रीलंका ने आठ विकेट पर 265 रन बनाए थे। दिनुषा के अलावा पासिंदु सूरियाबंदारा ने ही 50+ रन की पारी खेली। पासिंदु 133 गेंद में नौ चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए थे। इन दोनों के अलावा कोई 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। 

लाहिरू उदारा एक रन, कामिल मिशारा 19 रन, प्रभात जयसूर्या दो रन, कामिंदु मेंडिस 32 रन, कप्तान धनंजय डिसिल्वा आठ रन, केशारा नुवांथा 18 रन बना सके। निरोशन डिकवेला खाता नहीं खोल पाए। असिथा फर्नांडो एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सारांश जैन को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

 

10:08 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: विकेटकीपिंग के लिए उतरे पंत

ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के लिए उतरे हैं। आज ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं निभा रहे। पंत को पहले दिन चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने दो दिन विकेटकीपिंग नहीं की थी। अब वह फिर से अपने पुराने रोल में आ चुके हैं।

10:03 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका को नौवां झटका

श्रीलंका को 288 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सारांश जैन ने लाहिरू कुमारा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 गेंद में 12 रन बना सके। यह सारांश के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट रहा। सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। फिलहाल श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 16 रन चाहिए। शतकवीर सोनल दिनुषा के साथ असिथा फर्नांडो क्रीज पर हैं।

09:59 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live: सीरीज में सोनल का दूसरा शतक

सोनल दिनुषा के लिए भारत के खिलाफ यह सीरीज शानदार रही है। उन्होंने कोलंबो में करियर का दूसरा शतक जड़ा। यह इस सीरीज में भी उनका दूसरा शतक है। भारत के खिलाफ इस सीरीज में तीन पारियों में उन्होंने 80+ का स्कोर बनाया है। इससे पहले उन्होंने 100 और 84 रन की पारियां खेली थीं। शतक पूरा करते ही दिनुषा ने बल्ले को चूमा, हेलमेट उतारा और हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। दिनुषा ने इस सीरीज में लगातार शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों टीमों की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने भले ही उनसे ज्यादा रन बनाए हों, लेकिन तीनों पारियों में दिनुषा ने जिस नियंत्रण और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की है, वह उन्हें सबसे आगे रखता है। चौके के साथ शतक पूरा करते ही दिनूषा ने इस सीरीज में एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा दिया। श्रीलंका का स्कोर आठ विकेट पर 285+ रन है। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 15+ रन की जरूरत है।

 

09:46 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका आठ विकेट पर 265 रन से आगे खेल रहा है। सोनल दिनुषा 85 रन और लाहिरू कुमारा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 304 रन बनाने हैं और वह इससे 39 रन दूर है।

09:26 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: मौसम का क्या है हाल?

श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बारिश बड़ा खलल डाल सकती है। बुधवार को कोलंबो में बारिश के कई दौर आने का अनुमान है। तीसरे दिन भी बारिश ने मुकाबले को प्रभावित किया था और आखिरी सत्र में समय से पहले स्टंप्स घोषित करने पड़े थे। हालांकि, भारत इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन चौथे दिन उसे सिर्फ श्रीलंका के नाबाद बल्लेबाजों से ही नहीं, बल्कि मौसम की चुनौती से भी निपटना होगा। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 265 रन बना लिए हैं।

09:26 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: 97 फीसदी बारिश की संभावना

एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को कोलंबो में बारिश की संभावना 97 फीसदी है। मौसम विभाग ने दिन के दौरान कई बार बारिश होने का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना 96 फीसदी थी। उस दिन दोपहर में हल्की बारिश का अनुमान था, लेकिन बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ और अगर अतिरिक्त समय नहीं जोड़ा गया तो करीब एक घंटे का खेल कम हो गया। भारत के लिए चौथे दिन सबसे बड़ी चिंता यह होगी कि लगातार बारिश के कारण खेल का कितना समय प्रभावित होता है।

 

09:25 AM, 26-Aug-2026

IND vs SL Live Score: सुबह से ही खराब रहेगा मौसम

चौथे दिन सुबह से ही मौसम का मिजाज खराब रहने की आशंका है। सुबह 6 बजे बारिश की संभावना 85 फीसदी है। इसके बाद सुबह 9 बजे भी बारिश की संभावना 75 फीसदी रहने का अनुमान है। मुकाबला दोबारा निर्धारित समय पर शुरू होने से सिर्फ 45 मिनट पहले भी बारिश का खतरा बना रहेगा। इसके बाद भी पूरे दिन मौसम में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है।

 

Published On

Leave a Comment

Other News