Search
Home » नेशनल » Ind Vs Zim 2nd T20 Live:भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य, ईशान और तिलक ने जड़े अर्धशतक – Ind Vs Zim T20 Live Score: India Vs Zimbabwe 2nd T20i Match Scorecard Result Updates

Ind Vs Zim 2nd T20 Live:भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य, ईशान और तिलक ने जड़े अर्धशतक – Ind Vs Zim T20 Live Score: India Vs Zimbabwe 2nd T20i Match Scorecard Result Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

06:10 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत की पारी खत्म

ईशान किशन और तिलक वर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाए। ईशान और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई। ईशान ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। वहीं, तिलक 29 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर नाबाद रहे। 

ईशान ने तिलक के साथ साझेदारी से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। भारत की ओर से श्रेयस ने 25, वैभव सूर्यवंशी ने 20, रिंकू सिंह ने 12 और अभिषेक शर्मा ने आठ रन बनाए। शिवम दुबे छह रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन नयामहुरी और ब्रायन बेनेट ने एक-एक विकेट लिए। 

05:53 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत को चौथा झटका

भारत को ईशान किशन के रूप में चौथा झटका लगा है। ईशान और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई। ईशान 44 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। 

05:34 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: ईशान और तिलक के बीच साझेदारी

ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी पनप रही है। ईशान किशन अर्धशतक लगा चुके हैं और भारतीय पारी को संभाले हुए हैं। 

05:17 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत को तीसरा झटका

भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है। ब्रायन बेनेट ने श्रेयस को आउट किया जो 20 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए।

05:09 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: आठ ओवर का खेल हुआ

आठ ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 14 गेंद में 14 रन और ईशान किशन 17 गेंद में 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वैभव नौ गेंद में 20 रन और अभिषेक आठ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए।

04:45 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत को दूसरा झटका

भारत को 29 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अभिषेक शर्मा के बाद वैभव सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए। अभिषेक आठ गेंद में आठ रन बना सके थे। वहीं, वैभव नौ गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 34 रन है। वैभव को एनगरवा ने और अभिषेक को मुजरबानी ने आउट किया।

04:41 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: भारत को पहला झटका

भारत को दूसरे ओवर में 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा को रेयान बर्ल के हाथों कैच कराया। अभिषेक आठ रन ही बना सके। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन क्रीज पर हैं।

04:32 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: दूसरा टी20 शुरू

दूसरे टी20 की शुरुआत हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। जिम्बाब्वे के लिए पहले ओवर में गेंदबाजी कप्तान सिकंदर रजा ने की। एक ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट गंवाए नौ रन है।

04:07 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेसली मधेवेयरे, तदिवानाशी मारूमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड एनगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

04:05 PM, 25-Jul-2026

IND vs ZIM Live: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह टॉस जीतते तो भी पहले बल्लेबाजी करते। ऐसे में टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में पहली बार टॉस हारे हैं। आठ मैचों में वह पहली बार टॉस हारे हैं।

Published On

Leave a Comment

Other News