Search
Home » नेशनल » Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins Today; Lg Manoj Sinha To Flag Off The First Batch

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins Today; Lg Manoj Sinha To Flag Off The First Batch

Share Now :

WhatsApp
Share This

21वीं श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सोमवार से विधिवत शुरू हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पुंछ स्थित पवित्र धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा की पूर्व संध्या पर उन्होंने रविवार को अभिनव थिएटर में संस्कार भारती तथा कला, भाषा एवं संस्कृति अकादमी की ओर से आयोजित भजन संध्या में यात्रा समारोह का उद्घाटन किया। यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।

उपराज्यपाल ने कहा, भगवान शिव सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का प्रत्येक कदम समाज को उन्नति की दिशा में ले जाता है। बाबा के दर्शन से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के ताने-बाने को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी से धर्म व करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

भजन संध्या के दौरान पूरा परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। गायिका रितिमा की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संत शिरोमणि दिनेश भारती, विहिप नेता शक्तिदास शर्मा, सतपाल शर्मा, मंडलायुक्त रमेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Published On

Leave a Comment

Other News