Search
Home » नेशनल » Jana Nayagan Day 5 To The Odyssey Day 11 And Dhamaal 4 Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

Jana Nayagan Day 5 To The Odyssey Day 11 And Dhamaal 4 Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

Share Now :

WhatsApp
Share This

सोमवार का दिन सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के लिए किसी परीक्षा जैसा होता है, दरअसल, वीकेंड पर बढ़िया कमाई करने के बाद ज्यादातर फिल्मों का कलेक्शन सोमवार को कम हो जाता है। इसकी वजह दर्शकों की संख्या में आई कमी होती है। जानिए, फिल्म ‘जन नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ ने सोमवार को अपने खाते में कितने रुपये जमा किए। 





Jana nayagan Day 5 To The odyssey Day 11 And Dhamaal 4 Box office Collection

फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय थलापति
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जन नायकन’ के लिए कैसा रहा सोमवार? 

फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन 10.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इस फिल्म ने चौथे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 134.90 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में विजय थलापति ने जबरदस्त एक्शन किया है, जो दर्शकों को खूब भाया है।


Jana nayagan Day 5 To The odyssey Day 11 And Dhamaal 4 Box office Collection

फिल्म ‘जन नायकन’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जन नायकन’ के हिंदी वर्जन ने की कितनी कमाई 

फिल्म ‘जन नायकन ’के तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने सोमवार को जो 10.15 करोड़ रुपये कमाए हैं, उसमें हिंदी वर्जन के 1.20 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। इस फिल्म को एच विनाेद ने निर्देशित किया है। 


Jana nayagan Day 5 To The odyssey Day 11 And Dhamaal 4 Box office Collection

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘द ओडिसी’ की भी घटी कमाई 

हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने सोमवार को यानी रिलीज के 11वें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 10वें दिन इसने 11.45 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 123.50  करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी है। 


Jana nayagan Day 5 To The odyssey Day 11 And Dhamaal 4 Box office Collection

फिल्म ‘धमाल 4’ में रितेश देशमुख
– फोटो : सोशल मीडिया


‘धमाल 4’ का क्या रहा हाल? 

फिल्म ‘धमाल 4’ ने साेमवार को यानी रिलीज के 18वें दिन 1.76 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 17वें दिन 7.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी अब तक 151.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। 

इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आई है। 


Published On

Leave a Comment

Other News