Search
Home » नेशनल » Jana Nayagan The Odyssey And Dhamaal 4 Box Office Collection On Tuesday – Entertainment News: Amar Ujala

Jana Nayagan The Odyssey And Dhamaal 4 Box Office Collection On Tuesday – Entertainment News: Amar Ujala

Share Now :

WhatsApp
Share This

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। ‘जन नायकन’ ने छठे दिन भी अच्छी कमाई की है। ‘द ओडिसी’ की कमाई अब घटने लगी है। वहीं ‘धमाल 4’ भी अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?




jana nayagan The odyssey and dhamaal 4 box office collection on tuesday

जन नायकन
– फोटो : एक्स


‘जन नायकन’ का कुल कलेक्शन

सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार यानी रिलीज के छठे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं इस फिल्म ने पांचवें दिन 10 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 143.41 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में विजय थलापति ने जबरदस्त एक्शन किया है। दर्शक फिल्म को प्यार दे रहे हैं।

Black Panther 3: ‘ब्लैक पैंथर 3’ के मेकर्स ने किया फिल्म की रिलीज का एलान, यह कलाकार निभाएगा मुख्य किरदार


jana nayagan The odyssey and dhamaal 4 box office collection on tuesday

विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जन नायकन’ की हिंदी में कमाई

‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद वीकएंड पर इसका कलेक्शन बेहतर रहा। वीकडेज में इसका कलेक्शन घटा है। इसके तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, तमिल ने 6.15 करोड़ रुपये, वहीं तेलुगु वर्जन ने 60 लाख रुपये कमाए हैं।


jana nayagan The odyssey and dhamaal 4 box office collection on tuesday

द ओडिसी
– फोटो : सोशल मीडिया


‘द ओडिसी’

हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने रिलीज से बाद से धमाल मचाया है। रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को इसने 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 11वें दिन इसने 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 127.65 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी है।


jana nayagan The odyssey and dhamaal 4 box office collection on tuesday

धमाल 4 मूवी रिव्यू
– फोटो : साभार-@imdb


‘धमाल 4’

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धमाल 4’ ने मंगलवार यानी रिलीज के 19वें दिन 2.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 18वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई 153.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख के अलावा एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आई है।


Published On

Leave a Comment

Other News