Search
Home » नेशनल » Mp:शिलांग हत्याकांड के बाद फिर सुर्खियों में रघुवंशी परिवार, अब राजा के भाइयों को पुलिस ने क्यों भेजा जेल? – Police Arrested Both Brothers Of A Transport Businessman

Mp:शिलांग हत्याकांड के बाद फिर सुर्खियों में रघुवंशी परिवार, अब राजा के भाइयों को पुलिस ने क्यों भेजा जेल? – Police Arrested Both Brothers Of A Transport Businessman

Share Now :

WhatsApp
Share This

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी दिवंगत राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी को राऊ थाना पुलिस ने ढाबे पर अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।



पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि राऊ थाना क्षेत्र के केट रोड स्थित ‘राजा का ढाबा’ पर बिना वैध अनुमति ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ढाबे पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां कई लोग शराब पीते मिले। जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी कथित रूप से ग्राहकों को अवैध तरीके से शराब उपलब्ध करा रहे थे।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। इस पर पुलिस ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की। राऊ पुलिस ने इस मामले में विपिन रघुवंशी, सचिन रघुवंशी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पढे़ं: मटन का पहला निवाला और दिखा मरा हुआ चूहा, खंडवा के 25 साल पुराने होटल पर गंभीर आरोप; जांच शुरू 

गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला पहले ही काफी चर्चाओं में रहा है। उनकी हत्या का आरोप उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर है। इस मामले में राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर यह परिवार सुर्खियों में आ गया है।

Published On

Leave a Comment

Other News