Search
Home » नेशनल » Neet Paper Leak:cbi का बड़ा एक्शन, राऊज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल – Neet Paper Leak Cbi Chargesheet Filed Against 13 Accused In Rouse Avenue Court

Neet Paper Leak:cbi का बड़ा एक्शन, राऊज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल – Neet Paper Leak Cbi Chargesheet Filed Against 13 Accused In Rouse Avenue Court

Share Now :

WhatsApp
Share This

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की आर्थिक अपराध शाखा ने बहुचर्चित नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ यह चार्जशीट पेश की है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी पेशी

सीबीआई द्वारा दाखिल की गई इस चार्जशीट को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष रूप से गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष बुधवार को पेश किया जाएगा।

लगाई गईं कड़ी धाराएं

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2); भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम 1988 की धारा 13(2) के साथ पठित 13(1)(ए); और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 10 के साथ पठित धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत दर्ज किया गया है।

न्यायिक हिरासत में हैं आरोपी

इस मामले में नामजद सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

चार्जशीट में शामिल 13 आरोपियों के नाम

यश यादव

मांगीलाल बीवाल

दिनेश बीवाल

विकास बीवाल

शुभम खैरनार

धनंजय लोखंडे

प्रह्लाद कुलकर्णी

तेजस हर्षद कुमार

डॉ. मनोज शिरुरे

शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर

मनीषा वाघमारे

मनीषा मंधारे

मनीषा संजय हवलदार

Published On

Leave a Comment

Other News