Search
Home » नेशनल » Odi World Cup 2027:अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के वेन्यू घोषित, दक्षिण अफ्रीका में आठ स्थलों पर होंगे मैच – 2027 Odi World Cup Will Be Played Across 12 Venues Featuring 8 In South Africa Icc Announced Know Details

Odi World Cup 2027:अगले साल होने वाले वनडे विश्वकप के वेन्यू घोषित, दक्षिण अफ्रीका में आठ स्थलों पर होंगे मैच – 2027 Odi World Cup Will Be Played Across 12 Venues Featuring 8 In South Africa Icc Announced Know Details

Share Now :

WhatsApp
Share This

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए गए हैं। सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियम इन खेलों की मेजबानी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। यह प्रतिष्ठित 50 ओवर का टूर्नामेंट 24 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वापसी कर रहा है। इससे पहले 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने आठवें पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी की थी।




जोहानिसबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों, जिम्बाब्वे के तीन शहरों और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ, मखाया एनटिनी, हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा और कगिसो रबाडा के अलावा जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मासकाद्जा और नामीबिया के रुडोल्फ जानसेन वान वुरेन भी मौजूद थे।

Published On

Leave a Comment

Other News