Search
Home » नेशनल » Operation Safed Sagar Hindi Review Starring Siddharth To Jimmy Shergill Abhay Verma And Dia Mirza – Entertainment News: Amar Ujala

Operation Safed Sagar Hindi Review Starring Siddharth To Jimmy Shergill Abhay Verma And Dia Mirza – Entertainment News: Amar Ujala

Share Now :

WhatsApp
Share This

Series Operation Safed Sagar Review: सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी, आज से यह ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। जानिए, कैसी है सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’? 


Operation Safed Sagar Hindi Review Starring Siddharth To Jimmy Shergill Abhay Verma And Dia Mirza

सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला



Movie Review

ऑपरेशन सफेद सागर

कलाकार

सिद्धार्थ
,
जिमी शेरगिल
,
अभय वर्मा
,
दीया मिर्जा
,
प्राजक्ता कोली
,
आदिल हुसैन
,
मिहिर आहूजा
,
तारुक रैना
,
अर्नव भसीन
,
अमृता बागची
,
विनय पाठक
और
बरुण सोबती

लेखक

संदीप जैन
,
बरुण कश्यप
,
निखिल रवि
,
अभिजीत सिंह परमार
और
कुशल श्रीवास्तव

निर्देशक

अभिजीत सिंह परमार
और
कुशल श्रीवास्तव

निर्माता

ओनी सेन

रिलीज डेट

7 अगस्त 2026


विस्तार

कारगिल युद्ध पर हिंदी सिनेमा ने कई फिल्में बनाई हैं। कभी टाइगर हिल पर कब्जे की कहानी दिखाई गई तो कभी किसी शहीद की बहादुरी। लेकिन 1999 की उस जंग का एक बड़ा हिस्सा हमेशा पर्दे से गायब रहा। वह हिस्सा जहां भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए दुश्मन के ठिकानों का पता लगा रहे थे। हर मिशन के साथ मौत सामने थी लेकिन लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने की इजाजत नहीं थी।


वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ उसी कहानी को सामने लाती है। बता दें यह सीरीज कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सफेद सागर से प्रेरित है।

यही वजह है कि इस सीरीज से उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। हालांकि, सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि मेकर्स कई बार उसी विषय को छोड़कर दूसरी गलियों में घूमने निकल पड़ते हैं। नतीजा यह होता है कि जहां कहानी उड़ान भरनी चाहिए, वहां वह रनवे पर ही चक्कर काटती रहती है। 

Published On

Leave a Comment

Other News