Search
Home » नेशनल » Top News:झारखंड में Cm से इस्तीफे की मांग; पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन; Us में बारिश-तूफान से टूटे रिकॉर्ड – Top News Demand For Jharkhand Cm Resignation Landslides Hit Northeast India Rain Storms Break Records In Us

Top News:झारखंड में Cm से इस्तीफे की मांग; पूर्वोत्तर भारत में भूस्खलन; Us में बारिश-तूफान से टूटे रिकॉर्ड – Top News Demand For Jharkhand Cm Resignation Landslides Hit Northeast India Rain Storms Break Records In Us

Share Now :

WhatsApp
Share This


Top News Demand for Jharkhand CM Resignation Landslides Hit Northeast India Rain Storms Break Records in US

आज की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



देश-दुनिया में मौसम, हादसों और राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ में बाढ़ जैसे हालात बने हैं, जबकि सिक्किम में भूस्खलन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में मलबा और पानी भरने के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है और कई मजदूरों की तलाश चल रही है। वहीं, अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश से व्हाइट नदी का जलस्तर बढ़ गया और 113 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। हवाई में तूफान लाला से भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार और कारोबार से जोड़ने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम शुरू करने की घोषणा की है। कर्नाटक के हनूर में जंगल में हुई गोलीबारी में तीन संदिग्ध शिकारियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता और दूसरी व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। खेल जगत में पूर्व टेनिस खिलाड़ी रॉबर्टो बतिस्ता अगुट ने फुटबॉल डेब्यू में दो गोल दागकर सुर्खियां बटोरीं। मनोरंजन जगत में सामंथा रुथ प्रभु के सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की मेजबानी करने की खबर चर्चा में है। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर एक नजर डालते हैं…



 

Published On

Leave a Comment

Other News