Search
Home » नेशनल » Up:इन छह जिलों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश – Up: Agniveer Recruitment Rallies To Be Held In These Six Districts; Chief Secretary Issues Directives To Compl

Up:इन छह जिलों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश – Up: Agniveer Recruitment Rallies To Be Held In These Six Districts; Chief Secretary Issues Directives To Compl

Share Now :

WhatsApp
Share This

प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संबंधित जिलों में आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की।


मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। भर्ती स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से नौ सितंबर, बरेली में 14 से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में दो से 27 फरवरी, आगरा में चार से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियां होंगी।  मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की समय से समीक्षा कर कमियों को दूर करने को कहा।

Published On

Leave a Comment

Other News