Search
Home » नेशनल » Up:चार अर्थियों को कंधा देने जा रहे शीलेश की रास्ते में मौत, बस ने दूर तक घसीटा; अगले हिस्से में फंसी थी लाश – Man Struck By Bus While On His Way To Attend A Funeral Dies

Up:चार अर्थियों को कंधा देने जा रहे शीलेश की रास्ते में मौत, बस ने दूर तक घसीटा; अगले हिस्से में फंसी थी लाश – Man Struck By Bus While On His Way To Attend A Funeral Dies

Share Now :

WhatsApp
Share This

हादसे के बाद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। बस में फंसे शीलेश को बाहर निकालकर सीएचसी किशनी ले जाया गया, जहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने शीलेश को मृत घोषित कर दिया।


man struck by bus while on his way to attend a funeral dies

शीलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हरियाणा में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद बुधवार को पूरे क्षेत्र में सिसकियां और चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। गम के इसी माहौल में एक और हादसे की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। रामनगर के पास बस की चपेट में आकर इटावा जिले के नगला कढ़ोरी निवासी 35 वर्षीय शीलेश की मौत हो गई। मृतक विजय यादव के बड़े भाई के साले थे। पत्नी के साथ गांव चांदा अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे।


Published On

Leave a Comment

Other News