Search
Home » नेशनल » Up:लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों पर पथराव, एक युवक का सिर फूटा, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया – Group Of Kanwariyas Pelted With Stones In Lakhimpur Kheri

Up:लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों पर पथराव, एक युवक का सिर फूटा, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया – Group Of Kanwariyas Pelted With Stones In Lakhimpur Kheri

Share Now :

WhatsApp
Share This

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar

Updated Mon, 10 Aug 2026 10:33 AM IST

लखीमपुर खीरी में रविवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव हुआ। इसमें एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Group of Kanwariyas pelted with stones in Lakhimpur Kheri

घायल कांवड़िये का उपचार करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद



विस्तार

लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। पथराव के दौरान एक कांवड़िया घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि घटना एक मानसिक रूप से बीमार किशोर ने अंजाम दिया।


जानकारी के मुताबिक गांव रुखिया से करीब 40-50 कांवड़िये रविवार रात नहर के पास स्थित माता मंदिर से जल भरकर लिलौटी नाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था जुलाहनपुरवा के पास पहुंचा। इसी दौरान अराजकतत्वों ने जत्थे पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से कांवड़ियों में भगदड़ मच गई।

Published On

Leave a Comment

Other News