Search
Home » नेशनल » Up Police:पुलिस विभाग में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, गोंडा-सुल्तानपुर सहित सात जिलों के बदले गए कप्तान – Up: Major Late-night Transfers In The Police Department, Nine Ips Officers, Including The Captains Of Seven Di

Up Police:पुलिस विभाग में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, गोंडा-सुल्तानपुर सहित सात जिलों के बदले गए कप्तान – Up: Major Late-night Transfers In The Police Department, Nine Ips Officers, Including The Captains Of Seven Di

Share Now :

WhatsApp
Share This

डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत नौ आईपीएस का तबादला कर दिया। गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। सुल्तानपुर में तैनात चारू निगम को यूपी 112 भेजा गया है।

पुलिस के बल प्रयोग को लेकर  विवादों में घिरे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया कप्तान बनाया गया है। बलरामपुर के कप्तान विकास कुमार को झांसी का एसएसपी बनाया गया है।


संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का कप्तान बनाया गया है। बाराबंकी में एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी को आईपीएस बनने के बाद संभल का एसपी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस बने हरदोई के एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को बलरामपुर का एसपी बनाया गया है।

इस फेरबदल के तहत मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोण्डा, बिजनौर, सम्भल और बलरामपुर समेत कई जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों में कई जिलों के कप्तानों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात किया गया है।

Published On

Leave a Comment

Other News