Search
Home » नेशनल » पंजाब:अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार – Punjab: Accused In Asi Harjit Singh’s Murder Killed In Police Encounter In Amritsar

पंजाब:अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार – Punjab: Accused In Asi Harjit Singh’s Murder Killed In Police Encounter In Amritsar

Share Now :

WhatsApp
Share This

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा में दर्ज एफआईआर नंबर 281, दिनांक 18 सितंबर 2026 की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर डंप विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह निवासी मुलेचक, अमृतसर की पहचान की गई।


पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान उसने नाकाबंदी पर तैनात पुलिस टीमों पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दीपक सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .30 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, एक्टिवा का इस्तेमाल वारदात में किया गया था।

कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और फरार संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Other News