Search
Home » नेशनल » Ind A Vs Nz A Live Score:भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बल्लेबाजी रही फ्लॉप – Ind A Vs Nz A Live Score: New Zealand A Vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Live Scorecard Updates

Ind A Vs Nz A Live Score:भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बल्लेबाजी रही फ्लॉप – Ind A Vs Nz A Live Score: New Zealand A Vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Live Scorecard Updates

Share Now :

WhatsApp
Share This

IND A vs NZ A Live Score: New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Live scorecard updates

भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहली पारी में भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट हो गई और भारतीय बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा सके। न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए ये अनौपचारिक मुकाबला अहम है। लेकिन पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे जिससे भारत ए की पहली पारी 113 रन पर ऑलआउट हो गई। फिलहाल न्यूजीलैंड ए की बल्लेबाजी जारी है। 


साइमन-गिब्सन ने बरपाया कहर

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारत ए टीम ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन ये दोनों भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। केएल राहुल तो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए, जबकि यशस्वी ने 17 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। न्यूजीलैंड के लिए साइमन कीन और जैक गिब्सन ने कहर बरपाया और भारतीय पारी को लड़खखड़ दिया।

पडिक्कल-यश के अलावा सब फ्लॉप

भारत ए की ओर से पहली पारी में यश राठौड़ और देवदत्त पडिक्कल ही कुछ रन बना सके, जबकि अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पडिक्कल ने 77 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए, जबकि यश 49 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अंशुल कंबोज ने 10, आकिब नबी ने 5 और ध्रुव जुरेल ने एक रन बनाए। साई सुदर्शन, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी तो खाता तक नहीं खोल सके। पहली पारी में पूरी तरह न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों का दबदबा देखने मिला। न्यूजीलैंड के लिए साइमन ने पांच विकेट झटके, जबकि गिब्सन ने तीन विकेट लिए। वहीं, फ्रेजर शीट और क्रिस्टियन क्लार्क ने एक-एक विकेट लिया।

Published On

Leave a Comment

Other News