Search
Home » नेशनल » सुर्खियां: रियाद पर हूतियों का मिसाइल हमला; सलमान खान को सीने में दर्द; सुपर अल-नीनो का बढ़ा खतरा – Top News 20 September 2026 Riyadh Houthis Attack Salman Khan Chest Pain-super El Nino

सुर्खियां: रियाद पर हूतियों का मिसाइल हमला; सलमान खान को सीने में दर्द; सुपर अल-नीनो का बढ़ा खतरा – Top News 20 September 2026 Riyadh Houthis Attack Salman Khan Chest Pain-super El Nino

Share Now :

WhatsApp
Share This

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार

Updated Sun, 20 Sep 2026 05:15 AM IST


top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino

आज की अहम खबरें
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स



आज रविवार, 20 सितंबर 2026 को देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। पश्चिम एशिया में बड़ा बारूदी धमाका हुआ है, जहां हूतियों ने सीधे सऊदी की राजधानी रियाद पर मिसाइलें दागकर अरामको के तेल ठिकाने उड़ाने का दावा ठोका है। पश्चिम एशिया से ही एक और बड़ी खबर यह है कि तनाव के बीच ईरान ने बातचीत के लिए अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं। वहीं,  सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच अमेरिका ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उधर पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने खाकी का खौफ दिखाया और एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के आरोपी को ताबड़तोड़ एनकाउंटर में ढेर कर दिया, हालांकि उसका जोड़ीदार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ा है, जहां वे युवाओं-महिलाओं के बीच हुंकार भरेंगे, लेकिन सड़कों पर निकलने से पहले ध्यान रखिएगा कि सुबह से ही रूट डायवर्ट रहेंगे। टेक वर्ल्ड में बड़ा पर्दाफाश हुआ है, जहां एआई की रफ्तार पर जबरन ब्रेक लगाने की गुप्त साजिश रचने के चक्कर में चार दिग्गज कंपनियों पर कोर्ट का शिकंजा कस गया है। दिल्ली की छात्र राजनीति से करारा सबक मिला है, जहां अंदरूनी गुटबाजी में एनएसयूआई का ऐसा सूपड़ा साफ हुआ कि निर्दलीय बाजी मार गए, वहीं भाजपा ने डूसू में मिली इस बंपर जीत को बड़ा सियासी टॉनिक बना लिया है। रसोई का बजट संभालने वालों के लिए काम की खबर यह है कि एक अक्तूबर से पहले हर हाल में अपनी एलपीजी बुकिंग की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, वरना घर का सिलिंडर अटक सकता है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से रोंगटे खड़े कर देने वाला अपडेट आया, जहां ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर लाइव कैमरे के सामने सलमान खान अचानक छाती पर हाथ रखकर बैठ गए और तड़पते भाईजान को देखकर पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। विज्ञान की दुनिया में डॉक्टरों ने कमाल करते हुए इंसान के शरीर में एक एकदम नया ब्लड ग्रुप ढूंढ निकाला है, जिसे मेडिकल साइंस में ‘जामा’ नाम दिया गया है। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में मातम और गुस्सा दोनों है, जहां एक छात्र के सुसाइड के बाद परिजनों ने जातिगत प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और पुलिस ने सीधे एससी-एसटी एक्ट ठोक दिया है। पर्यावरण को लेकर 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने अब तक का सबसे खतरनाक रेड अलर्ट जारी किया है कि भारत पर ‘सुपर अल-नीनो’ की मार पड़ने वाली है, जो आने वाले कई महीनों तक भयानक सूखा और गर्मी लाएगा। और अंत में बाजार की बात करें तो अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों पर ऐसा दांव खेला है कि अब अक्तूबर की क्रेडिट पॉलिसी में भारतीय रिजर्व बैंक पर भी असर हो सकता है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें…


Leave a Comment

Other News